LPG की किल्लत और मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा विरोध, अर्थी सजाकर चूल्हे पर पकाई खिचड़ी


आसनसोल :- आसनसोल में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। रवींद्र भवन स्थित बीएनआर मोड़ पर पश्चिम बर्धमान जिला कांग्रेस और महिला कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की प्रतीकात्मक अर्थी सजाकर केंद्र सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रतीकात्मक अर्थी के सामने ही मिट्टी का चूल्हा जलाकर खिचड़ी पकाई गई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं, जिससे जनता को दोबारा पारंपरिक चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। 

कांग्रेस नेत्री सिलोता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि 'अच्छे दिन' का वादा करने वाली सरकार की नीतियों के कारण आज जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। वहीं, कांग्रेस नेता प्रसंजीत पोइतूंडी ने हाल ही में सिलेंडर के दाम में हुई 60 रुपये की वृद्धि का जिक्र करते हुए इसे आम जेब पर सीधा प्रहार बताया। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments