कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले आगामी चुनाव को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से घोषित चारों उम्मीदवारों—प्रसिद्ध अभिनेत्री कोयल मल्लिक, वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी, पूर्व डीजीपी राजीव कुमार और मंत्री बाबुल सुप्रियो ने विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। दूसरी ओर, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने अनुभवी नेता राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।
निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, इन सीटों के लिए मतदान 16 मार्च 2026 को होगा और उसी शाम चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। ये पांचों सीटें वर्तमान सांसदों का 6 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के कारण रिक्त हुई हैं, जिनका कार्यकाल आधिकारिक तौर पर 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। सेवानिवृत्त होने वाले सांसदों में सुब्रत बख्शी, साकेत गोखले, रितब्रत बनर्जी, बिकास रंजन भट्टाचार्य और मौसम नूर शामिल हैं। विधानसभा में मौजूदा विधायकों की संख्या के आधार पर तृणमूल कांग्रेस के चारों उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है, जबकि संख्या बल के हिसाब से पांचवीं सीट पर भाजपा के राहुल सिन्हा का पलड़ा भारी है।





0 Comments