रानीगंज :- आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने गुरुवार को रानीगंज के बल्लभपुर और नूपुर ग्राम में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान नूपुर स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका देख वह प्रशासन पर बिफर पड़ीं। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कार्यदिवस होने के बावजूद अस्पताल बंद होना तृणमूल सरकार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और अराजकता का प्रमाण है। उन्होंने सवाल किया कि आपात स्थिति में ग्रामीण कहाँ जाएँगे ? इसके साथ ही विधायक अग्निमित्रा पाल ने घर-घर जाकर कर लोगों से मुलाकात की और उन्हें केंद्र की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में जानकारी दें 14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।
दूसरी ओर, बल्लभपुर पंचायत के उप प्रधान सिधान मंडल ने आरोपों को खारिज करते हुए सफाई दी कि मेडिकल स्टाफ क्षेत्र में ही आयोजित एक विशेष शिविर में गया था। उन्होंने विधायक पर पलटवार करते हुए पूछा कि साढ़े चार वर्षों तक क्षेत्र से गायब रहने के बाद अब चुनाव नजदीक आते ही उन्हें जनता की याद क्यों आ रही है।




0 Comments