SIR के खिलाफ पांडेश्वर के जेमुआ में नौशाद सिद्दीकी की पार्टी ISF का प्रदर्शन


दुर्गापुर :- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही मतदाता सूची संशोधन को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है। पांडवेश्वर विधानसभा अंतर्गत जेमुआ गांव में शुक्रवार को इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) ने 'एसआईआर' (SIR) मुद्दे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी का आरोप है कि जेमुआ गांव के लगभग 350 मतदाताओं के नाम एसआईआर की विचाराधीन सूची में डाल दिए गए हैं, जिससे उनके वोट देने के अधिकार पर संकट मंडरा रहा है। भांगड़ से आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर गांव में विरोध मार्च निकाला। 


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शेख अजहर, शेख शरीफुल और शेख इम्तियाज ने कहा कि जानबूझकर गरीब मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है ताकि उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से बाहर रखा जा सके। नेताओं का दावा है कि जेमुआ गांव में आईएसएफ का जनाधार तेजी से बढ़ा है और यहां पार्टी के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद हैं, जिससे विपक्षी खेमे में बेचैनी है। जुलूस के दौरान आईएसएफ समर्थकों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और अन्य राजनीतिक दल मिलकर मतदाताओं को भ्रमित कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments