आसनसोल उत्तर विधानसभा से TMC प्रत्याशी मलय घटक ने जिले की सभी 9 सीटें जितने का किया दावा

आसनसोल :- आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर मंत्री मलय घटक को उम्मीदवार बनाया है। मलय घटक आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं और तृणमूल कांग्रेस की सरकार में मंत्री हैं। इस बार भी पार्टी ने उन पर अपना भरोसा बरकरार रखते हुए टिकट दिया है। मंगलवार को उम्मीदवार के तौर पर अपना नाम घोषित होने के बाद मलय घटक मीडिया के सामने आए और उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बर्दवान जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस से उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे और भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल सकेंगी। 

इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के प्रति आभार जताया। आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक को कुल्टी से टिकट दिए जाने पर मलय घटक ने कहा कि निश्चित तौर पर अभिजीत घटक उनके भाई हैं लेकिन जिले के सभी तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत उनकी पहली प्राथमिकता है।

Post a Comment

0 Comments