खाली सिलेंडरों के साथ महिला TMC का प्रदर्शन, 'नाली से गैस' वाले बयान पर PM को घेरा



कुल्टी :- रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। शुक्रवार शाम कुल्टी विधानसभा के नियामतपुर में महिला तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। कुल्टी ब्लॉक महिला तृणमूल के नेतृत्व में निकाली गई यह विरोध रैली नियामतपुर न्यू रोड से शुरू होकर धर्मशाला तक पहुँची, जिसमें भारी संख्या में महिलाएं अपने कंधों पर खाली गैस सिलेंडर लेकर शामिल हुईं। 



प्रदर्शन के दौरान आसनसोल नगर निगम की मेयर परिषद सदस्य इंद्राणी मिश्रा ने प्रधानमंत्री के पुराने बयान पर तंज कसते हुए एक अनोखा प्रयोग किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रतीकात्मक रूप से नाली के पानी से गैस बनाने की कोशिश की। इंद्राणी मिश्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री ने कहा था कि गंदे नाले के पानी से ईंधन गैस बनाई जा सकती है, लेकिन हमने कोशिश की और वह पूरी तरह विफल रहा। यह सिर्फ आम जनता को गुमराह करने जैसा है। इस विरोध मार्च में स्थानीय पार्षद बादल पुइतांडी और जिला सह-सभापति सुब्रत सिन्हा भी मौजूद रहे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि रसोई गैस के दाम कम नहीं हुए, तो आंदोलन को और उग्र बनाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments