पूर्व बर्दवान में इंडियन बैंक की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख रुपये का लोन न चुकाने पर मकान किया सील


पूर्व बर्दवान :- पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी अंतर्गत सतगछिया में इंडियन बैंक ने एक बड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए लोन न चुकाने वाले डिफाल्टरों का मकान अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया है। बैंक सूत्रों के मुताबिक, सुब्रत दे, मौसमी दे और सौम्य दे ने साल 2014 में इंडियन बैंक की सतगछिया शाखा से 22 लाख रुपये का लोन लिया था। यह लोन दिसंबर 2021 में गैर-निष्पादित संपत्ति (NPA) घोषित हो गया था, जिसके बाद बैंक ने बकाया राशि की वसूली के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की। लोन न चुकाए जाने के बाद बैंक ने पूर्व बर्दवान के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में मामला दायर किया। अदालत द्वारा जारी आदेश के बाद नियुक्त रिसीवर अमित कुमार शॉ और बैंक के मुख्य प्रबंधक व अधिकृत अधिकारी प्रवीण कुमार की देखरेख में शुक्रवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस मौके पर सतगछिया के शाखा प्रबंधक रोहित कुमार, रिकवरी एजेंट राजीव बनर्जी, अधिवक्ता संग्राम सिंह के साथ भारी पुलिस बल तैनात था, जिनकी मौजूदगी में बैंक प्रशासन ने मकान का भौतिक कब्जा लेकर उसे पूरी तरह सील कर दिया।

Post a Comment

0 Comments