Independence Day के उपलक्ष्य पर Raniganj IMA के तत्वावधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

रानीगंज:    शनिवार को 80 वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर रानीगंज आईएमए शाखा की ओर से मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। Raniganj IMA के तत्वावधान में आयोजित मेगा हेल्थ चेकअप कैंप में काफी संख्या में महिला-पुरुष ने लाभ उठाया। मेगा कैंप में केवल स्वास्थ्य जांच ही नहीं बल्कि जरुरतमंदों को निःशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध करायी गयी। 15 August के मौके पर आयोजित इस निःशुल्क मेगा कैंप में डाॅ.अनिर्वाण घोष, डाॅ.एस.के.बासु, डाॅ.चैताली बासु, डाॅ.दिव्येन्दु दास, डाॅ.दिनेश अग्रवाल, डाॅ.अमृता घोष कोले, डाॅ. संजीव तिवारी, डाॅ.सैकत पाइन, डाॅ.अमित दास, डा.अमिताभ सेन, डाॅ.पियाली दासगुप्ता, डाॅ.समीरण दासगुप्ता, डाॅ.देवेश लाहा, डाॅ.उत्सव मुखर्जी समेत चिकित्सकों ने अपनी सेवा प्रदान की। केवल महिला-पुरुष ही नहीं बच्चों को भी इस चिकित्सा शिविर का लाभ मिला। इस दिन ईएनटी, आई, मेडिसिन, कॉडियोलॉजी, पीडियाट्रिक, गायनोलॉजी, डेंटल, अर्थोपेडिक समेत लगभग 10 विभागों की चिकित्सा उपलब्ध हुयी।

चिकित्सा कराने पहुंचे लोगो ने कहा कि बहुत ही शांतिपूर्ण माहौल एवं शांत ढंग से डॉक्टरों ने अपनी चिकित्सा दी। चिकित्सा से पहले हिमोग्लोबिन, प्रेशर, शुगर, ECG, PFT की भी व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी थी। इस बारे में ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ.अनिर्वाण घोष ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। इस दिन को हमारे शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए IMA ने प्रथम चरण में झंडोत्तोलन किया एवं दूसरे चरण में साधारण लोगों के लिए निःशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया। इस कैंप का आयोजन कर बेहद प्रसन्नता हो रही है। आजादी दिवस के इस पावन अवसर पर हमलोगो के लिए अपना वक्त निकल पाए और उनकी सेवा कर पाए। केवल चिकित्सा ही नहीं जरुरतमंदों को निःशुल्क दवा भी उपलब्ध करायी गयी है। डाॅ.अनिर्वाण घोष ने बताया कि 'आओ गांव चले' स्लोगन के साथ IMA इस तरह के चिकित्सा सेवा गांव में भी उपलब्ध कराएगी। डाॅ.अनिर्वाण घोष ने कहा कि इस मेगा कैंप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस मेगा कैंप में चिकित्सा कराए गए मरीजों के प्रेसक्रिपशन से बाद भी चिकित्सा करा सकते है।

 वहीं हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ.दिव्येन्दु दास ने कहा कि आजादी की लड़ाई में शहीद हुए हमारे वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया है। वीर शहीदों को नमनः करते हुए रानीगंज IMA शाखा झण्डोत्तोलन कार्यक्रम के साथ-साथ हेल्थ चेकअप करने के पीछे हमारा उद्देश्य साधारण लोगो तक चिकित्सा उपलब्ध कराना। रथ उत्सव के दौरान ही IMA ने इस बात का निर्णय ले चुकी थी कि वीर शहीदों की याद में 10 विशेषज्ञों डाॅक्टरों को लेकर मेगा हेल्प चेकअप कैंप का अयोजन किया गया। इस कैंप का लाभ उठाने के लिए केवल रानीगंज ही नहीं आसपास के क्षेत्रों से भी काफी लोग चिकित्सा कराने पहुंचे है। 


Post a Comment

0 Comments