पुरी से गिरफ्तार हुए फरार TMC विधायक दिलीप मंडल, STF ने होटल से दबोचा

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के फरार चल रहे विष्णुपुर के विधायक दिलीप मंडल को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ओडिशा के पुरी से धर-दबोचा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एसटीएफ की एक विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुरी के प्रसिद्ध 'ब्लू लिली होटल' (Blue Lily Hotel) में अचानक छापेमारी की। इसी होटल के कमरे से बिष्णुपुर विधानसभा सीट से TMC विधायक दिलीप मंडल को हिरासत में लिया गया। गौरतलब है कि बीते 14 मई को पुलिस की एक टीम उनके ठिकानों पर तलाशी (छापेमारी) के लिए पहुंची थी। उस समय पुलिस को चकमा देकर बिष्णुपुर के यह विधायक मौके से फरार हो गए थे। तब से ही राज्य पुलिस की विभिन्न टीमें उनकी सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई थीं। पुलिस अब कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा कर ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें वापस पश्चिम बंगाल लाने की तैयारी कर रही है।


धमकी के आरोपों के आधार पर पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी जांच के सिलसिले में बीते 14 मई को पइलान स्थित उनके आलीशान (महल जैसे) घर पर छापेमारी की गई, लेकिन वह घर पर नहीं मिले। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के आने की भनक लगते ही वह घर छोड़कर फरार हो गए थे। तब से ही दिलीप गाएब थे। पुलिस उनकी तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही थी, लेकिन उनके ठिकाने का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले राज्य पुलिस की एसटीएफ (STF) को सूचना मिली कि दिलीप पुरी के 'ब्लू लिली' होटल में ठहरे हुए हैं। इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ और डायमंड हार्बर पुलिस ने पुरी के उस होटल में छापेमारी की। होटल पहुंचकर जब उन्होंने रजिस्टर की जांच की, तो पता चला कि दिलीप वहीं मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने उनके कमरे पर छापा मारकर दिलीप को हिरासत में ले लिया। इससे पहले पुलिस दिलीप के बेटे अर्घ्य मंडल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उस पर इलाके में अशांति फैलाने का आरोप है। गिरफ्तारी के समय उसके पास से आग्नेयास्त्र (हथियार) बरामद हुआ था। इसी आरोप के आधार पर राज्य पुलिस की एसटीएफ और डायमंड हार्बर जिला पुलिस के अधिकारियों ने चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

0 Comments