रानीगंज :- रानीगंज की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था 'श्री महावीर व्यायाम समिति' की वर्ष 2026-28 के लिए नई प्रबंध परिषद (मैनेजिंग काउंसिल) का आधिकारिक गठन हो गया है। 'श्री महावीर व्यायाम समिति' की नई कमेटी में राजेश खेतान को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ प्रशांत सराफ प्रथम उपाध्यक्ष और आशीष खेतान द्वितीय उपाध्यक्ष चुने गए हैं। संस्था के प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए राजीव बाजोरिया को सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि अमित बजाज प्रथम संयुक्त सचिव और चेतन आनंद झुनझुनवाला द्वितीय संयुक्त सचिव की भूमिका निभाएंगे। आर्थिक व्यवस्था की देखरेख के लिए अभिषेक झुनझुनवाला को कोषाध्यक्ष और नबीन सतनालिका को संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा कमेटी में सदस्यों के रूप में अनूप पोद्दार, गोपी चंद मोरे, प्रदीप कुमार शर्मा, रितेश गनेरीवाला, साकेत झुनझुनवाला, सिद्धार्थ खेतान, विकास शर्मा, विनीत खंडेलवाल और विशाल बगारिया को शामिल किया गया है। साथ ही बिमल कुमार नारनोलिया, कृष्ण कुमार तोदी, कुशल बाजोरिया और पवन बाजोरिया को को-ऑप्शन सदस्य के रूप में चुना गया है। इस पूरी चुनाव प्रक्रिया को चुनाव समिति के चेयरमैन महेश कुमार खेरिया, को-चेयरमैन पंकज कुमार माहेश्वरी और को-चेयरमैन सुमित क्याल की देखरेख में संपन्न कराया गया है। समिति के इस नए गठन से सदस्यों और स्थानीय लोगों में काफी हर्ष है और उम्मीद जताई जा रही है कि नई कमेटी संस्था के सामाजिक कार्यों को और आगे ले जाएगी।


0 Comments