जनकल्याण शिविर की अवधि बढ़ाई गयी, 17 नहीं 18 June तक चलेगी

कोलकाता: बुधवार को उत्तर 24 परगना जिले के फलता में आयोजित जनकल्याण शिविर के उद्घाटन मंच से प्रदेश के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि जनकल्याण शिविर की अवधि बढ़ायी गयी है। यह शिविर 17 जुन की जगह 18 जुन तक चलेगी। इसके बाद भी घर-घर जाकर जनकल्याण परियोजना के तहत आने वाले 54 योजनाओं का फार्म दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि अब तक जनकल्याण शिविर के माध्यम से 1 करोड़5 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके है। इन सभी आवेदनों की निष्पक्षतापूर्ण जांच-पड़ताल कर 1 जुलाई से सभी महिलाओं के बैंक खाते में 3 हजार रुपए उपलब्ध हो जाएंगे। मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस सरकार ने व्यापक गड़बड़ी की है। लक्ष्मी भंडार में महिलाओं की जगह मुर्शिदाबाद जिले में 4500 और नदिया जिले में 173 पुरुष इसका लाभ उठा रहे थे। इतना ही नहीं साइबर क्राइम के माध्यम से भी सरकारी पैसों की लूट हुयी है। इन सभी मामलों की जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने फलता थाने में बंद जहांगीर खान को छुड़ाने के लिए उनकी पत्नी की नेतृत्व में जो घटना घटी, उसकी कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस घटना में लिप्त लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही साथ कहा कि इनकी सम्पति को जब्त कर निलामी की जाएगी और उससे नुकसान की भरपाई होगी।

Post a Comment

0 Comments