रानीगंज: फर्जी अधिवक्ता बनकर प्रताड़ना करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। व्यक्ति का परिचय रानीगंज शहर के तारबांग्ला इलाके का रहने वाला बताया गया है। सजल दास पर आरोप है कि वह फर्जी अधिवक्ता बनकर लोगो को प्रताड़ित किया करता था। इस मामले में रानीगंज थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज करायी कि फर्जी अधिवक्ता बनकर बड़े-बड़े आश्वासन देकर लाखों रुपए की प्रताड़ना की है। रानीगंज थाने की पुलिस ने सजल दास को गिरफ्तार कर आसनसोल जिला अदालत में पेश किया। न्यायाधीश ने सजल दास की जमानत याचिका खारिज कर 4 दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया। मामले के आईओ मिठू चटर्जी ने बताया कि पुलिस रिमांड में इनके उपर लगाए गए आरोपो की बारिकी से जांच की जाएगी। रानीगंज गिर्जापाड़ा की रहने वाली दायमंती सेनगुप्ता ने कहा कि मेरे पिता के मृत्यू के पश्चात प्रोपर्टी के लीगल उत्तराधिकारी के लिए जो दस्तावेज तैयार किए जाएंगे, उसके लिए सजल दास ने आपने आपको आसनसोल कोर्ट का बड़ा वकील बताकर लाखों रुपए लिए। केवल वकील ही नहीं तृणमूल लीगल सेल का प्रभावशाली सदस्य भी बताया। दायमंती सेनगुप्ता का कहना है कि प्रॉपर्टी के लीगल उत्तराधिकारी के लिए उससे 4 लाख 75 हजार रुपए कैश एवं ऑनलाइन भुगतान भी किया गया। बताया जाता है कि यह मामला वर्ष 2023 का है।

0 Comments