Asansol में अतिक्रमण हटाने की नाकाम कोशिश CPIM एवं TMC ने की, परन्तु BJP सरकार ने इसपर सफलता पायी

आसनसोल: आसनसोल शहर के हाॅटन रोड से लेकर इस्माइल तक जाम और अतिक्रमण की समस्या कोई नई समस्या नहीं थी। वर्षो पुरानी इस समस्या से आसनसोल के बाशिंदे त्रस्त थे। आसनसोल नगर निगम के हर कोशिशों के बावजुद भी समस्या जस की तस बनी रही। प्रयास तो सीपीएम संचालित आसनसोल नगर निगम और तृणमूल कांग्रेस संचालित आसनसोल नगर निगम ने कई बार किया, परन्तु सफलता हाथ नही लगी। किन्तु राज्य में आयी सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी सरकार ने वो कर दिखाया जो सीपीएम और तृणमूल कांग्रेस अब तक नहीं कर पायी। आसनसोल के हाॅटन रोड से लेकर इस्माइल तक दोनो किनारों पर अतिक्रमण इस कदर हाबी था कि मोटरसाइकिल से लेकर राहगिरों तक चलना दुभर था। आसनसोल नगर निगम ने हाॅटन रोड से लेकर इस्माइल तक अवैध दुकानदारों को चेतावनी दे दी थी कि वे अतिक्रमण पर कार्यवाही से पहले ही अपनी दुकान हटा ले। कईयों ने इस चेतावनी के बाद दुकान हटाना शुरु भी कर दिया था। सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आसनसोल नगर निगम ने भारी पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर लेकर कार्यवाही शुरु कर दी।

अवैध रुप से दुकानों को हटाना आरंभ किया। इस दौरान जीटी रोड और इस्माइल दोनो तरफ से ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रण किए जा रहे थे। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद न केवल आने-जाने वालों की सुविधा होगी बल्कि आसनसोल शहर की सुंदरता में भी इजाफा होगा।

हालांकि आसनसोल नगर निगम के बोर्ड पर अभी भी तृणमूल कांग्रेस की ही सत्ता है और मेयर विधान उपाध्याय तृणमूल कांग्रेस के ही है। परन्तु यह कार्यवाही सीधे तौर पर राज्य सरकार के निर्देश पर ही की जा रही है। केवल आसनसोल में ही नहीं राज्य के विभिन्न हिस्सों में सरकारी स्थानों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ इस तरह की कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments