कोलकाता: पश्चिम बंगाल में वर्ष 1977 के बाद डबल इंजन की सरकार राज्य में स्थापित हुयी है। इसके पूर्व कांग्रेस की सरकार डबल इंजन की सरकार के रुप में काम की है। राज्य में प्रथम BJP की सरकार ने डबल इंजन की सरकार की पुर्नावृत्ति की है। BJP की सरकार ने न केवल तृणमूल कांग्रेस को विधानसभा निर्वाचन में बुरी तरह से परास्त किया बल्कि सरकार में आते ही वर्ष 2021 एवं 2024 वोट उपरांत हिंसा, विभिन्न सरकारी परियोजनाओं में दुर्निति समेत अन्य मामलों में TMC के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। राज्य में सत्ता परिवर्तन होते ही तृणमूल कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहे 4 नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। इन चार मंत्रियों की गिरफ्तारी, वोट उपरांत हिंसा, तालोबाजी, दुर्निति समेत अन्य गंभीर आरोपो में गिरफ्तार किया गया है। TMC की सरकार में दमकल, कारा, उत्तरबंग उन्नयन एवं राज्य मंत्री रहे सुजीत बसु, उज्ज्वल विश्वास, उदयन गुहा व दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया गया है। सुजीत बसु, उज्ज्वल विश्वास एवं दिली मंडल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। बुधवार पूर्व मंत्रियों की गिरफ्तारी की तालिका में उदयन गुहा का भी नाम जुड़ गया। उदयन गुहा को इसदिन कोलकाता के फुलबगान स्थित उनके नीजी फै्लट से गिरफ्तार किया गया। केवल मंत्री ही नहीं तृणमूल कांग्रेस के कई विधायकों को भी वोट उपरांत हिंसा, दूर्निति, तालोबाजी एवं धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
0 Comments