रानीगंज: सोमवार को राज्य के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ रानीगंज में भी जनकल्याण शिविर लगाया गया। 15 जुन से लेकर 17 जून तक 3 तीन दिन व्यापी यह जनकल्याण शिविर रानीगंज के रोबिन सेन स्टेडियम में लगाया गया। इसदिन सुबह से ही व्यवस्थित तरीके से शिविर का लाभ उठाने महिला-पुरुष, छात्र-छात्राएं पहुंच रहे थे। जनकल्याण शिविर में अलग-अलग योजनाओं को लेकर अलग-अलग टेबल लगाए गए थे। राज्य सरकार के अन्नपूर्णा भंडार, आयुष्मान भारत समेत 54 लाभकारी योजनाओं के लिए आवेदन लिए जा रहे थे। शिविर चलने के दौरान रानीगंज के विधायक पार्थ घोष भी पहुंचे।
विधायक पार्थ घोष ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से लोग आ रहे है और अपना नाम नथि करा रहे थे। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो रही है और न ही कोई हल्लाबाजी हो रहे है। हर विभाग के अधिकारी यहां मौजुद होकर फार्म भरने और लेने में सहायता कर रहे है। राज्य की बीजेपी सरकार जरूरतमंदों को सुविधा देने के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके शिविर में अव्यवस्थित तरीके थे और स्वास्थ्य कार्ड का तो स्वयं स्वस्थ्य खराब हो गया था। यहां पर लोग आयुष्मान भारत में अपना नाम नथि कराने के लिए आए हुए है। अन्नपूर्णा भंडार में 3 हजार रुपए मिलेंगे।
इतना ही नहीं अन्य सरकारी योजनाओं के लिए भी लोगों की लंबी कतार लगी हुई है। इस दिन विधायक पार्थ घोष ने प्रत्येक टेबल में जाकर अधिकारियों एवं आवेदनकारियों से बातचीत की एवं उनकी सुविधा और असुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
0 Comments