पश्चिम बर्दवान जिले के नवनिर्वाचित विधायकों का भूमिहार ब्राह्मण समाज ने किया सम्मानित

रानीगंज:  रविवार की शाम रानीगंज के हाईवे से सटे मिड-वे प्रांगण में पश्चिम बर्दवान भूमिहार ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में जिले के विधायकों को पुष्पगुच्छ, उत्तरीय व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसदिन आयोजित इस कार्यक्रम में कुल्टी के विधायक एवं मंत्री डाॅ.अजय पोद्दार, बाराबनी के विधायक अरिजीत राय, जामुड़िया के विधायक डाॅ.बिजन मुखर्जी एवं रानीगंज के विधायक पार्थ घोष को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन भूमिहार ब्राह्मण समाज की ओर से समाज के सभी वर्गों के लोगों ने मिलकर किया था। इस मौके बीजेपी के आसनसोल जिला अध्यक्ष देबतानु भट्टाचार्य एवं बीएमएस केन्द्रीय कमेटी के नेता जयनाथ चौबे को भी सम्मानित किया गया। मंत्री डाॅ.अजय पोद्दार एवं अन्य विधायकों ने भूमिहार ब्राम्हण समाज के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के प्यार और विश्वास के कारण ही जिले में इतनी बड़ी जीत हुयी है। इस जीत ने हम सभी बीजेपी विधायकों का दायित्व और भी बढ़ा दिया है। हम सब मिलकर अपने क्षेत्र के विकास में बराबरी के हिस्सेदार बनेंगे। विधायकों के सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु समाज के अध्यक्ष दयाशंकर राय, सचिव कल्याण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, नौलेश सिंह, विजय सिंह, चुन्नू तिवारी, चिंटू शर्मा, मनमोहन राय, उमेश मिश्रा, मेघनाथ राय, रवि सिंह, अरविंद सिंह, राजकुमार सिंह समेत सभी ने अहम भूमिका अदा की। कार्यक्रम के बीच समाज के लोगों ने भी अपने विचार मंच से व्यक्त किए। 

 


Post a Comment

0 Comments