आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय के पार्टी कार्यालय को प्रशासन ने लिया कब्जे में

आसनसोल:   पश्चिम बर्दवान जिले के बाराबनी थानांतर्गत पंचगछिया में स्थित आसनसोल नगर निगम के मेयर एवं बाराबनी के पूर्व विधायक विधान उपाध्याय के पार्टी कार्यालय के रुप में व्यवहार किए जा रहे स्वर्गीय मानिक उपाध्याय स्मृति भवन को प्रशासन ने लिया कब्जे में।

मंगलवार को बाराबनी के बीडीओ के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम तृणमूल कांग्रेस के इस कार्यालय में पहुंची और इसे सरकारी जमीन पर बनी सरकारी सम्पत्ति करार देते हुए इसे अपने कब्जे में लिया। भवन में ताला मार दिए गए और साथ ही साथ इस बात की नोटिस लगा दी गयी कि यह एक सरकारी सम्पत्ति है, बिना अनुमति के प्रवेश करना मना है। 

हालांकि मौके पर मौजूद विधान उपाध्याय के करीबी लोगो ने कुछ भी कहने से इनकार किया। उनका कहना है कि यह विधान उपाध्याय का पार्टी कार्यालय किन्तु आज प्रशासन ने आकर अपने कब्जे में ले लिया। इस बारे में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि हम लोग यहां बैठते जरुर थे, परन्तु यह भवन बाराबनी के लोगो के लिए कम्युनिटी हाॅल के हिसाब से व्यवहार किया जाता है। 


परन्तु प्रशासन द्वारा मानिक उपाध्याय स्मृति भवन में ताला मारे जाने को लेकर विधान उपाध्याय कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि राज्य में जिस तरह की स्थिति है, इस पर मैं क्या कह सकता हूं। यहां यह बता देना जरुरी है कि यह भवन का नाम विधान उपाध्याय के पिता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय मानिक उपाध्याय के नाम से बनी हुयी है। 

Post a Comment

0 Comments