कोलकाता से गिरफ्तार किए गए पूर्व उत्तरबंग उन्नयन मंत्री उदयन गुहा

कोलकाता: बुधवार की सुबह पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार में उत्तरबंग उन्नयन मंत्री रहे उदयन गुहा को गिरफ्तार किया गया है। दिनहाटा विधानसभा केन्द्र के पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक एवं कद्दावर तृणमूल कांग्रेस नेता उदयन गुहा को कुचबिहार जिला पुलिस की एक टीम ने कोलकाता महानगर के फुलबगान स्थित उनके फ्लैट से गिरफ्तार किया। उदयन गुहा को गिरफ्तार कर फुलबगान थाने लाया गए है। जहां से सभी सरकारी प्रक्रिया को संपन्न करने के बाद उदयन गुहा को उत्तरबंग ले जाया जाएगा। कुचबिहार जिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने इस बात की पुष्टी नहीं की है कि आखिर पूर्व उत्तरबंग उन्नयन मंत्री उदयन गुहा को क्यो गिरफतार किया गया। परन्तु सूत्रों का कहना है कि गंभीर आरोपों के तहत ही उदयन गुहा को गिरफ्तार किया गया है।

Post a Comment

0 Comments