मानसून के आगमन के पूर्व निकासी व्यवस्था को लेकर दुर्गापुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने की उच्चस्तरीय बैठक

दुर्गापुर:   मंगलवार को दुर्गापुर के सृजनी आडोटाॅरियम में मानसून के पूर्व निकासी व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार के नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में पश्चिम बर्दवान, पूर्व बर्दवान, बांकुड़ा, पुरुलिया व बीरभूम जिले के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस कमिश्नर, पुलिस सुपर, जिलाशासक समेत नगर पालिका एवं पंचायतों के अधिकारी मौजुद थे। इस उच्चस्तरीय बैठक का मूल मुद्दा मानसून की शुरुआत के पूर्व ही निकासी व्यवस्था को मजबूत करना था। निकासी व्यवस्था उपयुक्त नहीं होने के कारण जलजमाव होते है, जिससे डेंगू जैसी महामारी फैलती है। करंट लगने से लोगो की मौत होती है। इस सिलसिले में जुड़े किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किए जाने की चेतावनी मंत्री अग्निमित्रा पाल ने बैठक में दी।
इस हाईलेबल रिव्यू मीटिंग में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पानी का जमाव न हो, इसके लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए काम करे। मानसून के दौरान इलेक्ट्रिक हादसों को रोकने के लिए विशेष ध्यान देने की बात कही गयी। डेंगू या करंट लगने से किसी की भी मौत न हो, इस पर विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए अधिकारियों को ड्रेनेज सिस्टम साफ करने, जमा पानी को निकालने पर विशेष जोर दिया जाए। 
साथ ही साथ मानसून के समय स्वास्थ्य विभाग के साथ तालमेल बैठाकर काम करने का परामर्श मंत्री ने दिया। इस हाईलेवल मीटिंग में सरकारी जमीन पर कब्जा करने एवं दामोदर नदी से पानी की अवैध निकासी मामले में भी अधिकारियों को सतर्क किया। मंत्री अग्निमित्रा पाल ने प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष सतर्कता के साथ इन दिशा-निर्देशों के पालन करने की हिदायत दी। 
इस मौके पर राज्य मंत्री कलिता मांझी, मंत्री मौमिता विश्वास मिश्रा, विधायक चंद्रशेखर बनर्जी, विधायक लखन चन्द्र घुरुई, विधायक जितेंद्र तिवारी, सांसद सौमित्र खां समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

 

Post a Comment

0 Comments