रानीगंज: बुधवार को रानीगंज शहर के तारबंगाला इलाके में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निकाली गयी कलश यात्रा। इलाके की 51 महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुयी। इसके अलावा कलश यात्रा की शोभा बढ़ाने के लिए काफी संख्या में भक्तगण भी शामिल हुए। कलश यात्रा इलाके की परिक्रमा कर पुनः मंदिर में आकर समाप्त हुयी। बताया जाता है कि इलाके के नव युवक संघ क्लब के 75 साल पूरे हुए। इस उपलब्धी को सामने रखकर मां काली मंदिर में पत्थर की मूर्ति स्थापित की गयी। जिसकी प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर धार्मिक आयोजन किया गया। पूजा-अर्चणा के माध्यम से पत्थर की मूर्ति स्थापित की गयी। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूजा-अर्चणा के साथ भक्तों में प्रसाद वितरण भी किया गया।

0 Comments