Raniganj में चुनावी हिंसा मामले में युवा तृणमूल कांग्रेस के जिला सचिव Soumitro Banerjee गिरफ्तार

 

रानीगंज:--वर्ष 2024 के चुनाव उपरांत हुई हिंसा समेत अन्य मामले में पश्चिम बर्धमान युवा तृणमूल काँग्रेस के जिला सचिव एवं रानीगंज TDB कॉलेज TMCP छात्र यूनियन के पूर्व सचिव सौमित्रो बनर्जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार की रात 10 बजे के दरमियान गुप्त सूचना के आधार पर रानीगंज शहर के NSB रोड स्थित एक आवास पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। वोट उपरांत चुनावी हिंसा मामले में रानीगंज से श्रीदान मण्डल शुभों भट्टाचार्या समेत 10 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है।सूत्रों का कहना है कि सौमित्रो बनर्जी अपने दोस्त के घर पर छिपा हुआ था। रानीगंज थाने की पुलिस मेडिकल जांच के उपरांत मंगलवार को आसनसोल जिला अदालत में पेश करेंगी। अब देखना है कि सौमित्रो बनर्जी के मामलों को आसनसोल जिला अदालत क्या निर्णय सुनाती है।
रानीगंज थाने में वर्ष 2021 और 2024 में चुनावी हिंसा मामले में 3 अलग अलग मामले दर्ज किए गए है।सूत्रों का यह भी कहना है इन सभी मामलों में 20 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले को लेकर BJP नेता रवि केशरी ने कहा कि वर्ष 2024 के 28 अगस्त को RG कांड को लेकर प्रतिवाद सभा मे तृणमूल कांग्रेस के लोगो ने हमला कर दिया था।स्कूटर तोड़ दिया गया सिर पर हमला किया गया। तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में 40 से 50 लोग BJP कार्यकर्ताओ पर टूट पड़े ।इस दिन के हमले में कई कर्मी जख्मी हुये। रानीगंज थाने में जब हम लोग FIR कराने पहुँचे तो FIR नही लिया गया। इधर हिंसा मामले में गिरफ्तार सौमित्रो बनर्जी का कहना है कि मुझे कानून और राज्य के मुख्यमंत्री शुभेन्दू अधिकारी के न्याय पर भरोसा है।
मैंने किसी BJP कार्यकर्ता पर हमला नही किया। जब मैं TDB कॉलेज में TMCP का यूनियन करता था तब कुछ घटना घटी थी परंतु इसके पश्चात मैं किसी हिंसा में लिप्त नही था।इस दिन सुबह आसनसोल जिला अदालत ले जाने के क्रम रानीगंज थाना परिसर में गिरफ्तार सौमित्रो बनर्जी को देख कर लोग उत्तेजित हो उठे और अंडा फेकना शुरू कर दिया चोर-चोर स्लोगन भी दिया गया। इतना ही नही सौमित्रो बनर्जी के साथ धक्का मुक्की भी की गयीं। काफी मस्कत के बीच पुलिस ने प्रिजन वैन में उठाया।

Post a Comment

0 Comments