कोलकाता: सभी अटकलों को विराम देते हुए तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने नई पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। सोमवार को 20 बागी TMC सांसदों ने लोकसभा के स्पीकर Om Birla के साथ मुलाकात कर नेशनालिस्ट सिटिजंस पार्टी आफ इंडिया अर्थात NCPI में शामिल होने का पत्र सौंपा। इस पत्र में सभी 20 बागी तृणमूल सांसदों के हस्ताक्षर भी किए गए थे। तृणमूल कांग्रेस सांसदों ने मांग की है कि वे 20 July से आरंभ होने वाले लोकसभा अधिवेशन में अलग से बैठने के लिए ब्लॉक दिए जाए। इस बारे में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि टू-थर्ड मेजोरिटी के साथ तृणमूल कांग्रेस सांसदों ने NCPI में शामिल हो गए है। अब हमे संसद में वे सभी अधिकार प्राप्त होने चाहिए जो नियमत दिए जाते है। रही बात असल और नकल तृणमूल कांग्रेस की तो इसका फैसला भी 20 July को सदन में सामने आ जाएगा। जो भी बचे सांसद TMC के रुप में सदन में अलग से बैठेंगे, इसके विरुद्ध वे सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे, यहीं अंतिम फैसला होगा। नेशनालिस्ट सिटिजंस पार्टी आफ इंडिया अर्थात एनसीपीआई त्रिपुरा की एक क्षेत्रीय पार्टी है।जिसकी स्थापना वर्ष 2023 में हुई थी। त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन भी नहीं हुए थे। परन्तु एक साथ 20 TMC के बागी सांसदों के शामिल होने से एनसीपीआई भी लोकसभा में आंकड़ों के अनुसार बड़ी पार्टी की श्रेणी में आ चुकी है। तृणमूल कांग्रेस लोकसभा सांसदों की संख्या के अनुसार चौथी बड़ी पार्टी के रुप में उभरकर सामने आयी थी। अब 5 वीं बड़ी पार्टी के रुप में उभरकर सामने आयी NCPI।
इस दिन स्पीकर ओम बिड़ला के साथ बैठक में तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों के रुप में सुदीप बंदोपाध्याय, काकली घोष दस्तीदार, शताब्दी राय, बापी हालदार, शर्मिला सरकार, प्रसून बंदोपाध्याय, जगदीश वर्मा बसुनिया, असित माल, अरुप चक्रवर्ती, कालीपद सोरेन, देव अधिकारी, जून मलिया, पार्थ भौमिक, खलीलूर रहमान, अबू ताहेर खान, युसूफ पठान, मिताली बाग और माला राय उपस्थित थे। लोकसभा सदन में तृणमूल कांग्रेस के कुल 29 सांसद थे। एक सांसद के निधन होने पर 28 सांसद बच गए थे। अब 20 बागी सांसदों के NCPI में शामिल होने से तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो Mamta Banerjee के समर्थन वाली सांसदों की संख्या 8 है।


0 Comments