आसनसोलः पश्चिम बंगाल में प्रथम बार सरकार की बागडोर संभाली BJP ने राज्य का पहला आम बजट पेश किया। राज्य के वित्त मंत्री डाॅ.स्वपन दासगुप्ता ने बजट भाषण में Asansol, Durgapur व Siliguri में मेट्रो परिसेवा शुरु करने का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए वास्तु स्थिति की जानकारी हेतु रिपोर्ट बनायी जाएगी। यह रिपोर्ट सरकार के पास जमा होने के बाद सरकार इसपर अपनी अंतिम राय देने पर मुहर लगाएगी। Asansol, Durgapur व Siliguri में मेट्रो परिसेवा की बात सामने आते ही बाशिंदों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। खासकर आसनसोल-दुगापुर शिल्पांचल के बाशिंदों ने सोचा भी नहीं था कि इस अंचल में मेट्रो की परिसेवा उपलब्ध होगी। राज्य की प्रथम BJP सरकार अगर आसनसोल-दुर्गापुर शिल्पांचल में मेट्रो परिसेवा उपलब्ध करने में सफल होती है तो यह इस अंचल के विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धी होगी। परन्तु लोगो का यह भी कहना है कि मेट्रो परिसेवा इस अंचल के लिए आसान नहीं होगी। क्योंकि बहुत सारे समस्याएं भी सामने आएगी। राज्य की BJP सरकार जिस तरह से विकास के लिए अपनी दूरदर्शिता को अपनी जमीनी हकीकत में पूरा करने के लिए आगे बढ़ रही है, ऐसे में यह समस्या भी सरकार के समक्ष कोई खास समस्या नहीं होगी। केवल इतना ही नहीं पश्चिम बर्दवान जिले में सरकारी Medical College खोले जाने की भी बात वित्त मंत्री डाॅ.स्वपन दासगुप्ता ने बजट भाषण में रखी।

0 Comments