कोलकाता :- पश्चिम बंगाल की नवगठित भाजपा सरकार ने सोमवार को अपना पहला ऐतिहासिक बजट पेश किया। वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत इस बजट में समाज के हर वर्ग के लिए कई महत्वपूर्ण और लोक-लुभावन घोषणाएं की गईं।
बजट में राज्य परिवहन निगम के संविदा आधारित कंडक्टरों का मासिक पारिश्रमिक बढ़ाकर 16,000 रुपये कर दिया गया है। साथ ही कानून-व्यवस्था में सहयोग देने वाले सिविक वॉलंटियर्स, विलेज पुलिस, ग्रीन पुलिस और होमगार्ड्स के मानदेय में भी 2,000 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी की गई है। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली आशा (ASHA) कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में सीधे 5,000 रुपये की भारी वृद्धि की घोषणा की गई है।
सामाजिक सुरक्षा के तहत बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की मासिक पेंशन में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी गई है, जिसके लिए 550 करोड़ रुपये आवंटित कर जल्द 'पिंक कार्ड' जारी करने की बात कही गई है। इसके अतिरिक्त, राज्य की खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बेहद महत्वाकांक्षी 'अन्नपूर्णा योजना' की शुरुआत करते हुए वित्त मंत्री ने बजट में 36,000 करोड़ रुपये का विशाल फंड आवंटित किया है।

0 Comments