आसनसोल: पश्चिम बंगाल में प्रथम बीजेपी सरकार के समक्ष रथयात्रा उत्सव आया है। इस रथयात्रा उत्सव को ऐतिहासिक एवं भक्तिमय बनाने के लिए मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी विशेष अनुदान की घोषणा पहले ही कर दी थी। सोमवार को राज्य सरकार के एडमिस्ट्रिेटिव बिल्डिंग नबान्न से वर्चुअल मिटिंग के द्वारा राज्य के 60 रथयात्रा कमेटियों को 5-5 लाख रुपए के आर्थिक अनुदान का चेक प्रदान किया। इस तालिका में पश्चिम बर्दवान जिले के 4 रथयात्रा कमेटियां भी शामिल है। मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने नबान्न से इस बात की भी घोषणा की कि राज्य में 75 ऐतिहासिक रथयात्रा मेले में राज्य सरकार की ओर से सेवाकेन्द्र भी बनाए जाएंगे। इस सेवा केन्द्र के माध्यम से रथयात्रा में आए दर्शनार्थियों को सेवा प्रदान की जाएगी। इस सेवा केन्द्र में सूचना व प्रसारण दप्तर, जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजुद रहेंगे।
इसदिन आसनसोल जिला शहर के डीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी की वर्चुअल सभा में जिलाशासक एस.पन्नाबलम, पुलिस कमिशनर डाॅ.प्रणब कुमार, विधायक चन्द्रशेखर बनर्जी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
पश्चिम बर्दवान जिले में आयोजित ऐतिहासिक रथयात्रा कमेटियों में से 4 कमेटियों को 5-5 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। पश्चिम बंगाल के इतिहास में शायद यह पहला मौका है जब राज्य सरकार रथमेला कमेटियों को 5-5 लाख रुपये का आर्थिक अनुदान दे रही है। ताकि इस उत्सव को उत्साह एवं धार्मिक मर्यादाओं के साथ मनाया जा सके।
0 Comments