पार्टी छोड़ने वाले बागियों को Abhishek Banerjee की खुली चुनौती, कहा- वापस लौटें, 24 घंटे में दे दूंगा इस्तीफा

कोलकाता :- तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद Abhishek Banerjee ने पार्टी छोड़कर गए बागी सांसदों, विधायकों और नेताओं पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को अपने आवास के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बागियों को खुली चुनौती दी। Abhishek Banerjee ने कहा कि अगर पार्टी छोड़ने वाले सांसद, विधायक व नेता ममता बनर्जी के पास वापस लौटते हैं, तो मैं 24 घंटे के भीतर अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा। आप लिखकर रख लीजिए, इनमें से एक भी वापस नहीं आएगा। उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा कि अगर ये लोग Abhishek Banerjee को गाली नहीं देंगे, तो पुलिस और ईडी (ED) की कार्रवाई से कैसे बचेंगे। उन्होंने हालिया विधानसभा चुनाव में TMC की हार के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराए जाने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अगर हार का ठीकरा उन पर फोड़ा जा रहा है, तो वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली 29 सीटों की जीत का श्रेय भी Abhishek Banerjee को ही मिलना चाहिए। उन्होंने पूछा कि जो लोग 4 मई के बाद पार्टी छोड़ रहे हैं, वे चुनाव नतीजों से पहले क्यों नहीं गए? इस दौरान उन्होंने ऋतव्रत बनर्जी गुट की भी कड़ी आलोचना की।

Post a Comment

0 Comments