पार्थ मुखर्जी का कहना है कि बिना पुनर्वास किए बगैर हाॅकर हटाना नहीं चलेगा। स्वंय राज्य के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने इस बात पर रजामंदी जतायी थी कि दुर्गापूजा के पहले किसी तरह का कोई हाॅकर नहीं हटाया गया। इसके बावजुद भी आसनसोल में बिना किसी पूर्व सूचना के हाॅकरों को उजाड़ दिया गया। इतना भी वक्त नहीं दिया गया कि वे अपने सामानों को सुरक्षित जगह पर ले जाए। उसके पहले ही बुलडोजर चलाकर दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। पार्थ मुखर्जी ने आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल एवं आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी का नाम लिए बगैर कहा कि हाॅकर अतिक्रमण के मामले में दोनो की अलग-अलग राय है। एक कहता है हाॅकर हटाओं और दूसरा हाॅकर के समर्थन में खड़ा रहता है।
उल्लेखनीय है कि 10 जुलाई को राज्य के नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल आसनसोल में राहा लेन से लेकर हाॅटन रोड तक परिदर्शन किया और उस दौरान फुटपाथ अतिक्रमण कर लगाए दुकानों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इसके दूसरे दि नही आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारी बुलडोजर लेकर आए और दुकानों को ध्वस्त कर दिया। बाद में इस मामले में आसनसोल नगर निगम के तीन अधिकारियों को भी शोकाॅज किया गया और दुर्गापूजा तक हटाने तक रोक लगा दी गयी।
0 Comments