Asansol में TMC एवं BJP समर्थकों के मध्य व्यापक झड़प, 10 घायल

आसनसोल:  गुरुवार की रात 10 बजे के उपरांत आसनसोल महकमे के सालानपुर ब्लाॅक अंतर्गत आछड़ा ग्राम में तृणमूल कांग्रेस एवं बीजेपी समर्थकों के बीच व्यापक झड़प हुयी। देखते ही देखते आछड़ा क्षेत्र खुनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस झड़प में दोनो पक्षों के 10 से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सालानपुर थाने की विशाल पुलिस बल ने बड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को काबू किया। घायलों का इलाज आसनसोल जिला अस्पताल में चल रहा है। बीजेपी नेतृत्व का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस के हमले में उनके 10 कार्यकर्ताओं के सिर एवं अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आयी है। इनमें से कुछ को आसनसोल जिला अस्पताल और कुछ का पिठाईकेयरी अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद छोड़ दिया।

 वहीं तृणमूल कांग्रेस का भी यही कहना है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एकाएक उन पर हमला कर दिया। इस हमले में पल्लव तिवारी के सिर पर गंभीर चोटे आयी है और मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले करने की कोशिश की गयी। पल्लव तिवारी का यह भी आरोप है कि इस हमले का नेतृत्व बीजेपी नेता चिन्मय तिवारी कर रहे थे। वहीं, चिन्मय तिवारी ने इन आरोपों को गलत ठहराया। बताया जाता है कि इसदिन रात के 10 बजे पल्लव तिवारी और रानी तिवारी के घर बाहर दो पिकअप वैन से नीजी स्कूल के किताबे और अन्य सामग्री उतारी जा रही थी। उसी वक्त बीजेपी समर्थकों का एक झुंड आया और एकाएक लाठी, डंडों और लोहे के रड से हमला कर दिया। इस हमले में पल्लव तिवारी के साथ-साथ रानी तिवारी भी घायल हुयी। सालानपुर थाने में दोनों पक्षों की ओर से मामला दायर हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।

 वहीं बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच हुए संघर्ष की सूचना पाकर कांग्रेस नेता प्रोसेनजीत पुईतुंडी पहुंचे और वास्तु स्थिति की जानकारी ली। कांग्रेस नेता प्रोसेनजीत पुईतुंडी का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी में कोई अंतर नहीं है। इलाके में अशांति का माहौल कायम करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दोषियों के खिलाफ पुलिसिया कार्यवाही की मांग की।

Post a Comment

0 Comments