मंत्री अग्निमित्रा पाल की चेतावनी के बाद बुलडोजर एक्शन, Asansol में बारिश के दौरान दर्जनों दुकानें ध्वस्त


आसनसोल :- शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और आम जनता को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए आसनसोल नगर निगम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। राज्य की शहरी विकास और नगर पालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्र पाल के सख्त निर्देश के ठीक एक दिन बाद, पुलिस और निगम प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। गुरुवार को मंत्री के निरीक्षण के बाद, नगर निगम ने रात में ही लाउडस्पीकर (माइकिंग) के जरिए दुकानदारों को फुटपाथ खाली करने की चेतावनी दे दी थी। इसके बाद शुक्रवार को जीटी रोड के व्यस्ततम व्यावसायिक इलाके 'राहलेन' से लेकर 'गिरजा मोड़' तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे हॉकर्स और अस्थाई दुकानों को पूरी तरह हटा दिया गया।



शुक्रवार को सुबह से ही बारिश हो रही थी लेकिन बारिश के बावजूद पुलिस प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं रुक दुकानदारों का आरोप है कि बारिश की वजह से उन्हें दुकान खाली करने का पर्याप्त समय नहीं मिला। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आसनसोल दक्षिण थाने की भारी पुलिस बल तैनात रही। मौके पर मौजूद नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि जीटी रोड को जाम मुक्त बनाना और यातायात सुचारू करना उनकी प्राथमिकता है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments