आसनसोल :- सालानपुर थाना क्षेत्र के कल्याणेश्वरी पुलिस फाड़ी अंतर्गत देंदुआ इलाके में पुलिस ने शनिवार शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब और नकदी जब्त की है, साथ ही होटल मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, देंदुआ स्थित 'साइनी होटल' में लंबे समय से खाने-पीने की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर कल्याणेश्वरी पुलिस चौकी के प्रभारी पार्थ सरकार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने शनिवार शाम होटल में अचानक दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 19 बोतल देशी और विदेशी शराब बरामद की। इसके साथ ही अवैध शराब की बिक्री से कमाए गए करीब 9 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए। अवैध धंधा चलाने के आरोप में होटल मालिक संजीव सूत्रधर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को रविवार को आसनसोल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।



0 Comments