पश्चिम बंगाल में BJP सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, Kolkata में ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ का 30 दिवसीय अभियान शुरू

Kolkata:- पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने और साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से BJP सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ गठन किया गया। सोमवार से  दूर्गा सुरक्षा स्क्वार्ड ने 30 दिनों का विशेष अभियान शुरू किया है। सोमवार से कोलकाता पुलिस का यह विशेष दस्ता शहर भर में सक्रिय हो गया है। इस अभियान के तहत पुलिस मुख्यालय लालबाजार ने कोलकाता के 60 थाना क्षेत्रों के 120 संवेदनशील इलाकों का चयन किया है, जहां दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड संयुक्त पेट्रोलिंग टीम के साथ लगातार गश्त करेगा। इस टीम में साइबर थाना, महिला थाना और महिला सेल की अधिकारी भी शामिल रहेंगी। स्कूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में महिलाओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुरक्षा का भरोसा भी दिलाएंगी। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को बिना किसी डर के सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और अपराधियों में कानून का भय पैदा करना है। अभियान के दूसरे चरण में जागरूकता पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्रतिदिन दो थाना क्षेत्रों के चार अलग-अलग स्थानों पर पुलिस टीम लोगों के बीच पहुंचकर पर्चे वितरित करेगी, माइक के माध्यम से सुरक्षा संदेश प्रसारित करेगी और सार्वजनिक स्थानों पर स्क्रीन लगाकर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों तथा साइबर ठगी से जुड़े वीडियो प्रदर्शित करेगी। अभियान के दौरान आम नागरिकों से संवाद भी किया जाएगा, जहां लोग अपने सवाल सीधे पुलिस अधिकारियों से पूछ सकेंगे और मौके पर ही समाधान प्राप्त करेंगे। लालबाजार ने इस विशेष अभियान के लिए 10 स्कूटी और एक विशेष वाहन की व्यवस्था की है, जबकि संबंधित थानों, साइबर थाना और डिटेक्टिव डिपार्टमेंट की महिला टीमें भी अभियान में सहयोग देंगी। वरिष्ठ अधिकारी पूरे अभियान की लगातार निगरानी करेंगे, ताकि महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और साइबर अपराध से बचाव के प्रति अधिक जागरूक बनाया जा सके। 

Post a Comment

0 Comments