आसनसोल: पश्चिम बंगाल सरकार के नगर विकास मंत्री एवं आसनसोल दक्षिण विधानसभा केन्द्र की विधायक अग्निमित्रा पाल ने गुरुवार को अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जाहिर की थी और इस नाराजगी के 24 घण्टे के अंदर आसनसोल नगर निगम ने शुक्रवार को आसनसोल के जीटी रोड के राहा लेन से लेकर हाॅटन रोड तक अतिक्रमण पर जबरदस्त बुलडोजर चलाया और दुकानों को ध्वस्त कर दी। आसनसोल नगर निगम के इस कार्यवाही के खिलाफ शनिवार को आसनसोल हाॅकर्स यूनियन के बैनर तले तमाम हाॅकर्स इकट्ठा होकर जीटी रोड अवरोध किया। इतना ही नहीं आसनसोल दक्षिण थाने में अतिक्रमण के विरुद्ध एवं आसनसोल नगर निगम के इस अनैतिक कार्यवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया। घटना की सूचना कर मौके पर पहुंचे आसनसोल उत्तर विधानसभा केन्द्र के बीजेपी विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी ने इस कार्यवाही का विरोध करते हुए कहा कि आसनसोल नगर निगम के कुछ अधिकारी मिलकर इस नक्कारजनक घटना को अंजाम दिया है। हम इसका समर्थन नहीं करते। बिना किसी नोटिस और समय दिए बगैर अतिक्रमण हटाना बिल्कुल गलत है, अनैतिक है। इस कार्यवाही को अंजाम देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवायी की जाएगी। अतिक्रमण के नाम पर जिस तरह की घटना घटी है, इससे साफ पता चलता है कि सरकार को बदनाम करने के लिए तृणमूल कांग्रेस से प्रभावित आसनसोल नगर निगम के कुछ अधिकारियों ने ऐसा किया है। विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा कि इस बात की जानकारी लगते ही मैंने राज्य नेतृत्व से बात की और अविलंब इसे रुकवाया। इधर, बिना पूर्व सूचना के अतिक्रमण हटाने के विरुद्ध सड़कों पर उतरे हाॅकरों का कहना है कि हमे पल भर का भी समय नहीं दिया गया और बुलडोजर चला दिया गया। जिससे हमे काफी नुकसान हुआ है। यह किसी भी हालत में मान्य नहीं है। हाॅकरों का यह भी कहना है कि आसनसोल उत्तर विधानसभा केन्द्र के विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी ने आश्वासन दिया है कि वे पुनः दुकान लगा सकते है। इस समुचे घटनाक्रम के बीच कौन सहीं है और कौन गलत, यह तो अभी निर्णय नहीं लिया जा सकता। क्योंकि एक ओर राज्य की नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर अतिक्रमण के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति अपनाने की बात कही। वहीं दूसरी तरफ आसनसोल नगर निगम की कार्यवायी पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए स्वंय बीजेपी के विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी ने न केवल दोषी नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवायी की बात की बल्कि हाॅकरों को पुनः दुकान लगाने का भी आश्वसन दिया। आने वाले दिनों में यह पूरी तरह स्पष्ठ हो जाएगा कि आसनसोल जिला शहर के अति व्यस्ततम हाॅटन रोड, राहा लेन पर हाॅकरों की स्थिति क्या होगी।
0 Comments