मेडिकल छात्रा बनकर अचानक अस्पताल पहुंचीं स्वास्थ्य राज्य मंत्री सुमना सरकार, खुली अव्यवस्थाओं की पोल

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य राज्य मंत्री सुमना सरकार बुधवार देर रात करीब 12:40 बजे औचक निरीक्षण के लिए कल्याणी के जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल पहुंचीं। बिना किसी सुरक्षा तामझाम के, चेहरे पर सर्जिकल मास्क लगाए मंत्री ने एक मेडिकल छात्रा के रूप में अस्पताल में प्रवेश किया। मास्क लगे होने के कारण शुरुआत में कोई भी डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी उन्हें पहचान नहीं सका। इस दौरान मंत्री ने इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया और वहां सीनियर डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जब उन्होंने चेहरे से मास्क हटाया, तो अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुमना सरकार ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा किया और वहां फैली गंदगी तथा आवारा कुत्तों-बिल्लियों की मौजूदगी पर अधिकारियों से जवाब तलब किया। 

स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि रात 10 बजे के बाद सीनियर डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं रहते हैं, जिसे देखने मैं खुद आई थी। अस्पताल में हर जगह फैली गंदगी बेहद निंदनीय है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दुर्दशा की रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखरजी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को सौंपी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments