दुर्गापुर में अभिषेक बनर्जी के बयान पर बीजेपी का उग्र विरोध, तस्वीर पर जूतों की माला पहनाकर फेंके अंडे

दुर्गापुर:- पश्चिम बर्धमान से राजनीतिक माहौल गर्माने वाली तस्वीर सामने आई है। सोमवार सुबह दुर्गापुर इस्पात नगरी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के कथित विवादित बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। दुर्गापुर सरकारी महाविद्यालय के सामने सड़क पर बड़ी संख्या में जुटे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अभिषेक बनर्जी की तस्वीर पर पहले जूतों की माला पहनाई और उसके बाद तस्वीर पर अंडे फेंककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीजेपी का आरोप है कि अभिषेक बनर्जी ने प्रेस मीडिया को सम्बोधित करते हुए  कहा था कि यदि वर्ष 2031 में बीजेपी सत्ता से बाहर हुई तो राज्य में बीजेपी के सभी कार्यालय तोड़ दिए जाएंगे। इसी कथित बयान को लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे भड़काऊ और असंवैधानिक करार दिया।

प्रदर्शन में शामिल बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिला सचिव स्वाधीन राय ने कहा कि अभिषेक बनर्जी जैसे वरिष्ठ नेता को इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे राज्य का राजनीतिक वातावरण और अधिक तनावपूर्ण हो सकता है। उन्होंने कहा कि तस्वीर पर जूतों की माला पहनाना और अंडे फेंकना केवल सांकेतिक विरोध था, लेकिन यदि भविष्य में भी इस तरह के बयान दिए जाते रहे तो पार्टी और बड़ा जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी। फिलहाल इस विरोध प्रदर्शन के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस विरोध और लगाए गए आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

इसलिए उनकी तस्वीर पर अंडे फेंके और जूतों की माला पहनाकर सांकेतिक विरोध जताया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आगे भी अगर इस तरह की उल्टी-सीधी बातें की गईं, तो हम और बड़ा आंदोलन करेंगे।"_

Post a Comment

0 Comments