रानीगंज: सोमवार सुबह रानीगंज ब्लाॅक अंतर्गत निमचा इलाके में ग्रामीणों ने बालू एवं कोयला लदे ट्रक परिवहन को ठप कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है और प्रशासन भी पूरी तरह लापरवाह हो चुका है। बाध्य होकर हमे सड़क अवरोध कर परिवहन ठप करना पड़ा। इसदिन ग्रामीणों के एक दल ने निमचा-कारनाली जाने वाले रास्ते पर यातायात व्यवस्था ठप कर दी। ग्रामीणों का कहना है की कंपनियां अपने फायदे के लिए ओवरलोड बालू और कोयला ले जाती है। जिससे सड़कों की अवस्था खराब हो चुकी है। इस जर्जर सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती है। पास में ही स्कूल है। स्कूल के बच्चे भी इस जर्जर सड़क की अवस्था से प्रभावित होते है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वर्षा के उपरांत सड़क की मरम्मती की जाएगी। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने पथावरोध हटाने पर राजी हुए।


0 Comments