बारूईपुर :- दक्षिण 24 परगना के बारूईपुर में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। मंगलवार सुबह जब विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस (TMC) का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा, तो उन्हें भारी आक्रोश और विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसद Saayoni Ghosh, हाल ही में TMC छोड़ एनसीपीआई में शामिल हुईं Kakoli Ghosh Dastidar और पूर्व मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य को देखते ही स्थानीय निवासी भड़क गए। भीड़ ने नेताओं को घेरकर 'गद्दार' और 'बेईमान' के नारे लगाए, जिससे इलाके में भारी तनाव फैल गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस को कड़े सुरक्षा घेरे (प्रोटेक्शन) के बीच विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी और अन्य नेताओं को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। इस भारी विरोध के बावजूद नेता किसी तरह पीड़िता के घर के भीतर दाखिल हुए और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मुलाकात के बाद बाहर आईं Saayoni Ghosh ने इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा की। उन्होंने मांग की कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए और दोषियों को फांसी की सजा (कैपिटल पनिशमेंट) मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन इस मामले में पूरी तरह निष्पक्षता से काम कर रहा है।



0 Comments