CM शुभेंदु अधिकारी ने किया टूलु मंडल की काली संपत्ति का खुलासा, बैंकों में जमा 93 करोड़ रुपये फ्रिज

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में 'पत्थर सम्राट' के नाम से मशहूर टूलु मंडल के खिलाफ जारी कार्रवाई पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया है। गुरुवार को ही टूलु मंडल के रिश्तेदार मीनार मंडल के घर से साढ़े 28 करोड़ रुपये कैश और 15 किलो सोना बरामद किया गया था। बउन्होंने स्पष्ट किया कि रातों-रात इतनी संपत्ति बना लेना संभव नहीं है और इस पूरे भ्रष्टाचार के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हाथ था। शुभेंदु अधिकारी ने साफ चेतावनी दी है कि इस घोटाले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जो भी इसके पीछे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

पत्रकार वार्ता के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने तुलू मंडल की जब्त की गई अकूत संपत्ति का ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि जांच एजेंसियों ने टूलु मंडल के विभिन्न बैंक खातों में जमा 93 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए हैं। इसके साथ ही 53 लाख रुपये नकद, 268 ग्राम सोना, 400 ग्राम चांदी और 63 ग्राम प्लेटिनम बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान तीन नोट गिनने की मशीनें, एक कंप्यूटर, एक सीपीयू और दो पेनड्राइव भी जब्त की गई हैं। वाहनों की बात करें तो 83 ट्रक और डंपर सहित बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी लग्जरी गाड़ियों को मिलाकर कुल 242 वाहन जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 7 मकान, 1 फार्महाउस, 2 पेट्रोल पंप, 1 पार्किंग और 2 क्रशर समेत कुल 21 संपत्तियों का पता चला है, जिससे लगभग 300 बीघा जमीन और संपत्ति जब्त की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments