मॉब लिंचिंग में मारे गए इंद्रजीत के घर पहुंचे CM Suvendu Adhikari, नौकरी का नियुक्ति पत्र और 25 लाख रुपये का चेक सौपा

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल के बरूईपुर में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद से स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। इस बीच, मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari शनिवार को दूसरी बार बरूईपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले पीड़ित नाबालिग के परिजनों से मुलाकात कर उनके साथ करीब दस मिनट तक बातचीत की। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे भीड़ की हिंसा में मारे गए निर्दोष युवक इंद्रजीत के घर गए और उसके भाई बापी को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा। साथ ही 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि हम भले ही मोब लिंचिंग में मारे गए इंद्रजीत मंडल को वापस नहीं लौटा सकते। लेकिन उसे न्याय जरूर मिलेगा और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। अपने पिछले वादे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने सूर्यपुर पुलिस फाड़ी का भी उद्घाटन किया, जिसमें फिलहाल 2 सब-इंस्पेक्टर और 4 महिला पुलिसकर्मियों सहित कुल 20 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 


गौरतलब है कि बरूईपुर की यह नाबालिग गत 4 जुलाई से लापता थी और अगले दिन 5 जुलाई को एक तालाब से उसका शव बरामद हुआ था, जिसके बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है और चार अन्य आरोपी गिरफ्तार हैं। शव मिलने के बाद भड़की हिंसा में उग्र भीड़ ने एक निर्दोष युवक को पीट-पीटकर मार डाला था, जिसे लेकर मुख्यमंत्री ने सांप्रदायिक उकसावे का अंदेशा जताया था। पुलिस ने इस हिंसा में शामिल होने के आरोप में अब तक 38 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

0 Comments