CM Suvendu Adhikari की कड़ी चेतावनी, फैक्ट्रियों में ताला लगाने वालों को जेल और 3 गुना हर्जाना

बांकुड़ा :- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने शुक्रवार को बांकुड़ा जिले के मेजिया में Shyam Steel की नई यूनिट के विस्तार कार्य का शिलान्यास किया। Shyam Steel प्लांट के विस्तार के लिए 15,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है, जिससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 10,000 लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि नई सरकार के मात्र 9 हफ्तों के भीतर ही राज्य में भारी निवेश प्रस्ताव आए हैं। समारोह मेंउन्होंने कहा कि बंगाल में 34 साल के वामपंथी शासन और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस के दौर में उद्योगों की बदहाली ही देखने को मिली, लेकिन अब राज्य में 'डबल इंजन' सरकार का जादू दिखेगा। 



मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारें हिंदी भाषियों का विरोध करती थीं, जिससे निवेश ओडिशा चला जाता था। अब भाजपा सरकार आने से बंगाल और बंगाली दोनों सुरक्षित हुए हैं। उन्होंने निवेशकों को सुरक्षा का पूरा भरोसा देते हुए कहा कि राज्य में अब कोई सिंडिकेट, कटमनी या वसूली नहीं चलेगी। यदि किसी ने कारखाने के गेट पर ताला लगाने या उसे तोड़ने की कोशिश की, तो उसे जेल जाना होगा और नुकसान की तीन गुना वसूली की जाएगी। सिंगूर-नंदीग्राम का जिक्र करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्योग के नाम पर किसी को जबरन बेघर नहीं किया जाएगा, बल्कि मुआवजे और आपसी सहमति से ही काम होगा।

इस अवसर पर राज्य के उद्योग मंत्री तापस रॉय, स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी, शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल, पीडब्ल्यूडी व पीएचई मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार, सांसद सौमित्र खां और Shyam Steel के डायरेक्टर ललित बेरीवाला भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments