पूर्व CM ममता बनर्जी से मिलने पहुंचीं जया बच्चन, राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल


कोलकाता :- समाजवादी पार्टी (SP) की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जया बच्चन गुरुवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचीं। दोनों दिग्गज नेताओं के बीच हुई इस बैठक को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय राजनीति, विपक्षी एकजुटता और देश-प्रदेश के समसामयिक घटनाक्रमों सहित कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जया बच्चन और ममता बनर्जी के बीच हमेशा से बेहद करीबी और मधुर संबंध रहे हैं। इससे पहले भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों और अन्य मौकों पर जया बच्चन टीएमसी तथा ममता बनर्जी के समर्थन में खुलकर प्रचार कर चुकी हैं। आज कोलकाता में हुई इस अचानक मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह बैठक भविष्य में विपक्षी दलों के बीच किसी बड़े गठबंधन या नई रणनीति की भूमिका तय कर सकती है।

Post a Comment

0 Comments