दुर्गापुर :- पश्चिम बंगाल में 21 जुलाई शहीद दिवस के मौके पर कोलकाता के लिए रवाना हो रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दुर्गापुर रेलवे स्टेशन पर कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं द्वारा रोके जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्टेशन परिसर में काफी देर तक टकराव और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उनके कार्यकर्ता कोलकाता जाने के लिए दुर्गापुर स्टेशन के प्रवेश द्वार पर पहुंचे, तो बीजेपी समर्थकों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।
देवेश चक्रवर्ती के अनुसार, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि किसी को भी शहीद दिवस में शामिल होने नहीं दिया जाएगा। जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, तो दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। वहीं दूसरी ओर, बीजेपी के 3 नंबर मंडल अध्यक्ष तेज नारायण पांडे ने कांग्रेस के सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि बीजेपी कार्यकर्ता सुबह से स्टेशन पर केवल मानवता के नाते खड़े थे। उनके हाथों में बिस्कुट और पीने का पानी था ताकि वे स्टेशन आने वाले लोगों को जलपान करा सकें और उन्हें उनके गंतव्य तक आराम से रवाना कर सकें। बीजेपी का दावा है कि उनका इरादा किसी को रोकने का नहीं, बल्कि केवल जल-सेवा करने का था।



0 Comments