Durgapur के चित्रालय मेले से चोरी हुआ टोटो बरामद, आरोपी पकड़ाया

दुर्गापुर :- दुर्गापुर के चित्रालय में आयोजित रथ मेले से हाल ही में एक टोटो चोरी हो गया था, जिसे लेकर पीड़ित मालिक लगातार उसकी तलाश कर रहा था। आखिरकार, शहर की सड़क पर ही यह टोटो मालिक की नजर में चढ़ गया और पूरा मामला सामने आ गया। दुर्गापुर के हर्षवर्धन रोड पर जब टोटो मालिक ने अपने चोरी हुए वाहन को चलते देखा, तो उसने तुरंत पीछा कर उसे रोक लिया। चोरी का टोटो पकड़े जाने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे काफी तनाव की स्थिति बन गई।


घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही दुर्गापुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टोटो चला रहे आरोपी को हिरासत में ले लिया है और टोटो को जब्त कर थाने ले गई है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इस चोरी में कोई अन्य गिरोह शामिल था या नहीं।

Post a Comment

0 Comments