ED के एक्शन के बाद MLA Madan Mitra ने Mamta Banerjee का साथ छोड़ा, सभी पदों से इस्तीफा


कोलकाता :- पश्चिम बंगाल की राजनीति में चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कामरहाटी से तृणमूल विधायक Madan Mitra ने आखिरकार कालीघाट तृणमूल के सभी सांगठनिक पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसे पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि मदन मित्र काफी लंबे समय से ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी रहे हैं। बुधवार को विधानसभा में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम के तहत Madan Mitra सीधे विरोधी दल के नेता ऋतब्रत बनर्जी व संदीपन साहा के पास पहुंचे। आंखों पर अपना सिग्नेचर काला चश्मा और सफेद पंजाबी पहने वह ऋतब्रत के ठीक बगल में बैठे नजर आए। उन्होंने वहीं से आधिकारिक तौर पर कालीघाट तृणमूल के अपने सभी पदों से इस्तीफे का एलान कर पार्टी को तगड़ा झटका दिया। 

गौरतलब है कि हाल ही में नगर पालिकाओं में नियुक्ति के मामले में हुए भ्रष्टाचार की जांच के सिलसिले में ED ने मदन मित्र के घर में छापेमारी की थी। साथ ही उनकी पत्नी एवं बेटे को पूछताछ के लिए तलब किया था। ऋतब्रत खेमे का दामन थामते हुए Madan Mitra ने बेहद दार्शनिक अंदाज में कहा कि वह पहले भी तृणमूल में थे और अब भी तृणमूल में ही हैं, उन्होंने बस एक कमरे से दूसरे कमरे का रुख किया है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उस कमरे में शायद एक आरामदायक मखमली पलंग था और इस कमरे में सिर्फ एक साधारण खटिया है, लेकिन उन्होंने इस खटिया वाले रास्ते को ही चुनना बेहतर समझा। इस बड़े राजनीतिक बदलाव के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह लंबे समय तक उनके साथ खड़े रहे और उन्होंने भी अपनी क्षमता के अनुसार पार्टी के लिए काम करने का पूरा प्रयास किया।

Post a Comment

0 Comments