Jamuria के गुंजन पार्क में 'अरण्य सप्ताह' का शुभारंभ, DM, CP और MLA ने लगाए पौधे

जामुड़िया :- पश्चिम बंगाल सरकार की पहल पर मंगलवार से राज्यव्यापी 'अरण्य सप्ताह' कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर जामुड़िया क्षेत्र के श्रीपुर स्थित गुंजन पार्क में एक विशेष उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पश्चिम बर्दवान के जिला शासक एस. पोन्नावलम, आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस आयुक्त डॉ प्रणब कुमार, जामुड़िया के विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


समारोह के दौरान वक्ताओं ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण को बेहद जरूरी बताया। इस अभियान के तहत अगले एक सप्ताह एक विशेष मोबाइल वैन पूरे जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेगी और आम लोगों के बीच निःशुल्क पौधों का वितरण करेगी।



जामुड़िया के विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों को प्रकृति से जोड़ने और उन्हें पौधारोपण के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। डॉ. मुखर्जी ने कहा, "सिर्फ पौधा लगा देना काफी नहीं है, बल्कि एक बच्चे की तरह उसका संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। पेड़ हैं, तो ही हमारा जीवन सुरक्षित है।" उन्होंने आगे बताया कि ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) की खाली पड़ी जमीनों पर भी बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने के लिए अधिकारियों से बातचीत चल रही है।

Post a Comment

0 Comments