Kolkata में रथयात्रा की धूम, बारिश में भीगकर CM शुभेंदु अधिकारी ने सोने की झाड़ू से निभाई 'छेरा पहरा' की रस्म


कोलकाता :- कोलकाता के अल्बर्ट रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में 55वीं वार्षिक रथयात्रा के अवसर पर भारी उत्साह देखा गया। इस पावन मौके पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने इस्कॉन मंदिर में भगवान जगन्नाथ की विशेष आरती की। इसके बाद, उन्होंने बारिश में भीगते हुए भगवान के रथ के आगे झाड़ू लगाने की पवित्र 'छेरा पहरा' की रस्म पूरे विधि-विधान से निभाई। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री ने सोने के झाड़ू से यह परंपरा निभाई। 


उत्सव के दौरान कोलकाता में तेज बारिश भी होती रही, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह और अटूट आस्था में कोई कमी नहीं देखी गई। छाते ताने और भगवान के जयकारे लगाते हजारों भक्तों का हुजूम सड़कों पर उमड़ पड़ा। शंखध्वनि और कांसे-मंजीरों की थाप के बीच जैसे ही भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ आगे बढ़े, पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। बारिश की बूंदों के बीच भक्तों का यह जोश देखते ही बन रहा था।

Post a Comment

0 Comments