'शून्य' से शुरुआत करने की क्षमता रखती हूँ, बागी विधायकों पर बरसीं Mamta Banerjee

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में मची भगदड़ और अंदरूनी कलह के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बागी नेताओं पर तीखा हमला बोला है। एक और विधायक मदन मित्रा के पाला बदलकर विरोधी खेमे में शामिल होने और अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधे जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी के 'छिन्न-भिन्न' होने की खबरों के बीच शून्य से नई शुरुआत करने का संकल्प लिया है।

सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए ममता बनर्जी ने पार्टी छोड़ने वालों को 'बेईमान' कहा और जनता से इसके लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि 1997 में जब पार्टी की शुरुआत हुई थी, तब वह अकेली थीं और उन्होंने अकेले दम पर संघर्ष किया था। आज तो पार्टी के पास कई सांसद और विधायक हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर वह उस दौर में लड़ सकती थीं, तो आज भी बिल्कुल नए सिरे से शुरुआत करने का माद्दा रखती हैं। मदन मित्रा के जाने पर नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों (ED) का डर दिखाकर और परिवार को नोटिस भेजकर नेताओं को डराया जा रहा है। वहीं अभिषेक बनर्जी का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि अभिषेक सिर्फ एक बहाना है, वह आगे भी 50 साल तक लड़ता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments