नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में MLA मदन मित्रा को ED ने भेजा समन, पत्नी और बेटों से भी होगी पूछताछ

कोलकाता :- नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी जांच तेज करते हुए कामारहाटी के विधायक मदन मित्रा को समन भेजा है। केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने उन्हें 29 जुलाई की सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है। इससे पहले ईडी इस मामले में विधायक के कई ठिकानों पर छापेमारी भी कर चुकी है। सिर्फ मदन मित्रा ही नहीं, बल्कि ईडी ने इसी हफ्ते उनकी पत्नी अर्चना मित्रा और दोनों बेटों, स्वरूप मित्रा तथा सुभरूप मित्रा को भी पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी इस पूरे नेटवर्क के वित्तीय लेनदेन और इसमें शामिल भूमिका की गहन जांच कर रही है। यह राजनीतिक हलचलों के बीच एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। हाल ही में मदन मित्रा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से दूरी बनाते हुए विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के तृणमूल कांग्रेस खेमे से नजदीकियां बढ़ाई थीं और कालीघाट स्थित पार्टी नेतृत्व से फासला बना लिया था। इसके बावजूद वे 21 जुलाई को कोलकाता के मेयो रोड पर आयोजित सभा में पहुंचे थे।

Post a Comment

0 Comments