कोलकाता :- सुखेंदु शेखर रॉय, सुस्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाईक के बाद अब TMC की स्टार सांसद Koel Mallick उर्फ रुक्मिणी मल्लिक ने राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को उन्होंने राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा भेजा। कोयल के इस्तीफे को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले कालीघाट तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफा देने के तुरंत बाद Koel Mallick ने केंद्रीय मंत्री व भाजपा के शीर्ष संगठनात्मक नेता भूपेंद्र यादव से मुलाकात की, जिससे उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस ने इसी साल मार्च में Koel Mallick को राज्यसभा भेजा था। हालांकि, वह अब तक संसद के एक भी सत्र में शामिल नहीं हुई थीं। हाल ही में विदेश दौरे से लौटने के तुरंत बाद उन्होंने इस्तीफा सौंप दिया। Koel Mallick के इस फैसले के साथ ही उच्च सदन में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों की संख्या 10 से घटकर अब 9 रह गई है, जो पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

0 Comments