पाण्डेश्वर (राम बाबू यादव) :- पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत छोड़ा ग्राम पंचायत के बनबहाल गांव में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना VB-G RAM G (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन - ग्रामीण) का शुभारंभ किया गया। पांडवेश्वर से भाजपा विधायक जितेंद्र तिवारी ने इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का आधिकारिक तौर पर शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना स्थल पर मौजूद मजदूरों से मुलाकात की और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत बनबहाल मौजा के बनबहाल आदिवासी पाड़ा में समष्टिगत जल संरक्षण के लिए एक तालाब का निर्माण किया जा रहा है। इस पूरी परियोजना की अनुमानित लागत ₹6,33,018.00 (छह लाख तैंतीस हजार अठारह रुपये) है। इस कार्य से क्षेत्र में 2094.50 मानव दिवस (श्रमिक दिवस) का सृजन होगा, जिसमें से मजदूरी मद में 6,10,349.45 रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। इस परियोजना के माध्यम से न केवल जल संरक्षण होगा और ग्रामीण बुनियादी ढांचे का विकास होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। हमारा मुख्य संकल्प गांवों का विकास, स्थानीय लोगों को आजीविका देना और एक आत्मनिर्भर भविष्य का निर्माण करना है। जनता की सक्रिय भागीदारी से विकास की यह यात्रा और मजबूत होगी।





0 Comments