कोलकाता :- पश्चिम बंगाल पुलिस प्रशासन में मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखा गया। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य में 33 IPS और WBPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बदलाव राज्य के खुफिया विभाग (CID) के प्रमुख सुप्रतिम सरकार का है। उन्हें ADG, CID के पद से हटाकर अपेक्षाकृत कम जिम्मेदारी वाले पद ADG, टेलीकम्युनिकेशन में भेजा गया है। उनकी जगह अब नटराजन रमेश बाबू राज्य के नए खुफिया प्रमुख होंगे, जो पहले जेल विभाग के DG थे।
राज्य सचिवालय नवान्न से इसकी आधिकारिक विज्ञप्ति जारी हुई है। इसके अलावा, कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव हुआ है। उत्तर बंगाल के ADG के. जयरामन को अब आर्थिक अपराध निदेशालय का निदेशक बनाया गया है। वहीं, पश्चिमी क्षेत्र के ADG विशाल गर्ग को आईबी (IB) भेजा गया है। STF के कुशल आईजी प्रवीण त्रिपाठी को अब होमगार्ड विभाग का आईजी नियुक्त किया गया है।



0 Comments